Connect with us

उत्तराखण्ड

वाहों वाहों गोविंद सिंह आपे गुरु चेला के जैकारों के साथ पांच प्यारों की अगवाई में निकली पालकी साहिब,,

गूंजा ‘वाहेगुरु’ के जयकारों से रामलीला मैदान से भव्य नगर कीर्तन, 28 झांकियों ने बिखेरा सिख परंपरा का रंग, ,

हल्द्वानी। ,,,गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को रामलीला मैदान स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से भव्य नगर कीर्तन निकला। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस कीर्तन में पांच प्यारों की अगवाई में फूलों से सजी पालकी साहिब निकली, जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी विराजमान थे। कीर्तन तिकोनिया चौराहा, वर्कशॉप लाइन, रोडवेज, रेलवे बाजार, मीरा मार्ग और मंगल पड़ाव जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए रामलीला मैदान वापस लौटा। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जबकि ‘वाहो-वाहो गोविंद सिंह’ के जयघोष से शहर गूंज उठा।नगर कीर्तन में 28 भव्य झांकियां रहीं, जो सिख परंपरा के साथ रहना, खाना और मेहनत से कमाई करने के संदेश को जीवंत रूप से प्रस्तुत करती रहीं। साका चांदनी चौक झांकी ने गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदान और वीरता का प्रतीक बरकरार रखा। पंजाब से आए फौजी पाइप बैंड, नानकमत्ता साहिब उधम सिंह नगर के स्कूल का पाइप बैंड, घोड़े, बाइक सेवादार युवा और गतका पार्टियों ने आकर्षण बढ़ाया। युवाओं ने उछल-कूद के साथ भक्ति भरे नारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।जत्थों ने दिखाया सिख कौशल और सेवा भावअकल पुरख की फौज जत्था, निर्भय खालसा दल, स्त्री सत्संग जत्था, गुरु तेग बहादुर स्कूल के बच्चे और यूआईओ ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गतका पार्टी के बच्चों ने मार्शल आर्ट प्रदर्शित कर सिख वीरता का परिचय दिया। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए, संगतों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन ने गाजर का हलवा लंगर लगाया, जबकि सिख सेवक जत्था, बाबा दीप सिंह सेवक जत्था (रामपुर रोड), निर्भय खालसा सेवक जत्था, एस के सर्जिकल, गुरु के लाल सेवक जत्था (सुभाष नगर) और कोहली परिवार ने विशेष लंगर सेवा की।हालांकि नगर कीर्तन पिछले साल से लंबा था, जिससे शहरी लोगों की थोड़ी बहुत दिक्कत हुई ,,इस दौरान, सूत्रों के अनुसार कुछ गतका पार्टियों के बीच मामूली गर्मा-गर्मी हुई, जिसमें लोकल गतका पार्टी की गाड़ी को नुकसान पहुंचा। प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि जिले भर के गुरुद्वारों की संगत ने इसे व्यवस्थित रूप से आयोजित किया। मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने कहा, “प्रकाश पर्व पर यह नगर कीर्तन गुरु जी के संदेशों को जीवंत करता है।”प्रमुख व्यक्तियों ने किया स्वागत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा, महासचिव कंवालजीत सिंह उप्पल, अमरजीत सिंह बिंद्रा, जसपाल सिंह कोहली, चरणजीत सिंह बिंद्रा, दलजीत सिंह चड्ढा, परमजीत सिंह शंटी, अमरजीत सिंह बंटी, कुलविंदर सिंह चड्ढा, मालिन कोहली, अमन सिंह आनंद, सप्पू कोहली, गगन सयाली, रमन साहनी और कमल ओबेरॉय ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई। मंच संचालन अमरजीत सिंह आनंद ने किया।हल्द्वानी विधायक सुमित हृदय शर्मा, विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जलागम परिषद के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल, आरटीओ गुरदेव सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, कृष्णा हॉस्पिटल के डॉ. हरभजन सिंह और आंदोलनकारी ललित जोशी भी पहुंचे। इस भव्य कीर्तन ने शहर को सिख परंपरा के उल्लास से सर बोर कर दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page