Connect with us

उत्तराखण्ड

अज्ञात महिला शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आमजन से सहयोग मांगा

हल्द्वानी। 21 जुलाई 2023 को आईटीआई तिराहा से 108 एंबुलेंस द्वारा सुशीला तिवारी अस्पताल लायी गई एक अज्ञात महिला की मृत्यु 26 फरवरी 2024 को हो गई। अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने पहचान के लिए स्थानीय लोगों से मदद मांगी है।महिला का विवरण इस प्रकार है: उम्र लगभग 60 वर्ष, ऊँचाई 5 फीट 5 इंच, रंग सांवला, बाल खिचड़ी, चेहरा नंबा, नाक और कान औसतन आकार के, इकहरा और मजबूत शरीर अर कपड़ों में नीले रंग का फूलदार बाजू वाला कुर्ता और कत्थई रंग की फूलदार सलवार शामिल हैं। माथे के बाईं तरफ रगड़ का निशान भी है। महिला के पास कोई संपत्ति नहीं मिली।अज्ञात महिला का शव 21/07/23 को 108 द्वारा आईटीआई तिराहा से अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी मृत्यु 26/02/24 को हुई। महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस ने निम्न नंबर जारी किए हैं, जहां से कोई भी सूचना मिल सकती है:941111287705946-28432994109031007906579429प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी ने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि किसी के पास महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो अविलंब संपर्क करें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page