उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: गुरु गोविंद सिंह जी प्रकाश पर्व पर दूसरी प्रभात फेरी गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में संपन्न ,*
हल्द्वानी के राजेंद्र नगर स्थित गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दूसरी प्रभात फेरी भव्य रूप से संपन्न हुई। सुबह 5 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हल्द्वानी से निकली यह फेरी “चरण चलो चरण चलो चलो मारग गोविन्द मिटे पाप” भजन के साथ शब्द गायन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर पहुंची।
प्रभात फेरी का मार्ग और स्वागत फेरी नैनीताल रोड, काशीपुरी गली, सखावत गंज कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर गली, गंगा कॉलोनी, तिकोनिया और एरोड्रम रोड होते हुए गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंची। जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ, जिसमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और साध संगत ने कीर्तन गाते हुए दसवें गुरु की स्तुति की।
प्रमुख सदस्यों की उपस्थितिगुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार रणजीत सिंह नागपाल और पूरी कमेटी।गुरु सिंह सभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्ढा, कवलजीत सिंह उत्पल, बबलू कुकरेजा, परमजीत सिंह पम्मा।अन्य: प्रेम मदान, फतेह सिंह, एडवोकेट जोगिंदर सिंह, गुलजीत सिंह नागपाल, जसपाल सिंह, अमरजीत सिंह साहनी।स्त्री सतसंगत: मनजीत कौर, अमरजीत कौर, बलजीत कौर, सतवीर कौर, रविंदर कौर, मनमोहन कौर।आभार और अगला कार्यक्रमगुरु सिंह सभा के मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि तीसरी प्रभात फेरी 1 जनवरी 2025 को सुबह 5 बजे गुरुद्वारा सिंह सभा से रामपुर रोड स्थित गुरुद्वारा श्री हरकृष्ण साहिब के लिए प्रस्थान करेगी।,










