Connect with us

उत्तराखण्ड

नौसेना दिवस पर राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में डॉक्यूमेंट्री का किया विमोचन ,,

देहरादून,,राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय में नौसेना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय नौसैनिक हाइड्रोग्राफिक विभाग पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री का विमोचन किया।राज्यपाल ने उपस्थित सभी सेवारत और पूर्व नौसैनिकों से मुलाकात कर नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दीं और उन वीर सपूतों तथा सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारियों को विशेष रूप से नमन किया जिन्होंने साहस, समर्पण और कुशल नेतृत्व से हमारे समुद्री हितों की रक्षा की है।उन्होंने भारतीय नौसेना द्वारा आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को अपनाते हुए अपनी क्षमताओं को लगातार सुदृढ़ करने पर प्रकाश डाला। राज्यपाल ने एआई, स्वायत्त प्रणाली और उपग्रह दूरसंवेदन जैसी उभरती तकनीकों के महत्व को बताते हुए कहा कि इनका उपयोग समुद्री संचालन में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है।राज्यपाल ने राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक कार्यालय (एनएचओ) के महत्त्व पर भी जोर दिया, जो भारतीय नौसेना का एक महत्वपूर्ण अंग है और समुद्रों व जलमार्गों का सटीक मानचित्रण कर नौसेना और तटरक्षक बलों को सक्षम बनाता है। एनएचओ के आंकड़े युद्धपोतों, पनडुब्बियों, बंदरगाह विकास और ब्लू इकॉनॉमी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page