Connect with us

उत्तराखण्ड

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर एम.बी. ग्राउंड हल्द्वानी में हुआ सामूहिक गान समारोह ,

हल्द्वानी-काठगोदाम।
राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से मेयर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित किया गया। एम.बी. ग्राउंड में देशभक्ति के रंग में रँगा यह आयोजन “वंदे मातरम् – 150 वर्ष” उत्सव के रूप में ऐतिहासिक बना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट तथा पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कालाढूंगी विधायक बंसीधर भगत, मेयर गजराज सिंह बिष्ट और प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल उपस्थित रहे।मेयर गजराज बिष्ट ने अतिथियों, आमजन और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए सभी को इस ऐतिहासिक अवसर की शुभकामनाएँ दीं।
मुख्य अतिथि महेंद्र भट्ट ने जनता से राष्ट्र सेवा हेतु समर्पित रहने और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। वहीं, भगत सिंह कोश्यारी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर हल्द्वानी क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से देशभर में हो रहे आयोजनों को वर्चुअल रूप से संबोधित किया और पूरे देश के साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गान हुआ।कार्यक्रम में आर्मी बैंड व हिंगास बैंड उत्तराखंड के कलाकारों ने मनमोहक देशभक्ति प्रस्तुतियाँ दीं। अंत में सभी उपस्थित लोगों द्वारा स्वदेशी का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश टोली सदस्य एवं प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत और जिला संयोजक नवीन भट्ट ने किया।इस अवसर पर कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनोटी, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, पूर्व पार्षद रेनू अधिकारी, दीपक मेहरा, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल साह, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोतिय, नीरज बिष्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, निगम पार्षदगण, अधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page