Connect with us

उत्तराखण्ड

पहाड़ी आर्मी का सदस्यता अभियान: नैनीताल में दर्जनों सदस्यों ने पहाड़ी संस्कृति व संसाधन संरक्षण के लिए लिया सदस्यता,,

हल्द्वानी ,,गोलापार पहाड़ी आर्मी ने एक विशेष सदस्यता अभियान आयोजित किया, जिसमें दर्जनों महिला और पुरुषों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल और महिला जिलाध्यक्ष प्रेमा ने किया। अभियान का उद्देश्य पहाड़ी संस्कृति, भाषा और संसाधनों की रक्षा करना है, जो बाहरी प्रदेशों से बढ़ती जनसंख्या के कारण खतरे में हैं।जिला अध्यक्ष राजेंद्र कांडपाल ने बताया कि बाहरी लोगों के बढ़ते जनसंख्या घनत्व के कारण पहाड़ी क्षेत्र में डेमोग्राफी परिवर्तन हो रहा है, जिसके चलते हमारी सांस्कृतिक विरासत और संसाधनों पर अतिक्रमण बढ़ रहा है। महिला जिलाध्यक्ष प्रेमा ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते शोषण के मामलों पर चिंता जताई और बताया कि संगठन हमेशा महिलाओं और युवाओं के साथ खड़ा रहता है। इस कारण महिलाओं और युवाओं की संगठन में सदस्यता तेजी से बढ़ रही है।कार्यक्रम संयोजक दीपा देवी और कमला लटवाल ने नामित सदस्यों में बसंती देवी, नंदी देवी, दिया देवी, दीपा चौहान, भावना पाठक, विजय आर्य, अंकित सिंह, दीपक कुमार, कैलाश चंद्र, लीला देवी, उमा देवी, निकिता, गंगा बिष्ट, और माही का उल्लेख किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष हरेंद्र राणा और नगर संगठन महामंत्री गीता बिष्ट भी इस अवसर पर मौजूद रहे।यह सदस्यता अभियान पहाड़ी समुदाय की सांस्कृतिक सुरक्षा, युवाओं के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संगठन लगातार महिला सशक्तिकरण और स्थानीय संसाधनों के संरक्षण के लिए काम करता है, जिससे पहाड़ी क्षेत्र की पहचान को मजबूती मिले।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page