Connect with us

उत्तराखण्ड

नवअध्यक्ष चुने गए जसपाल सिंह कोहली, ट्रांसपोर्ट नगर में खुशी की लहर

देहरादून, 13 सितम्बर।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जसपाल सिंह कोहली को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संगठन का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। उनके नाम का प्रस्ताव यातायात नगर प्रभारी आफताब हुसैन एवं कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर को दिया, जिसे संगठन ने सर्वसम्मति से पारित कर घोषित किया।

जसपाल सिंह कोहली ने अध्यक्ष चुने जाने पर संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वे ट्रांसपोर्ट नगर के सभी जनहित मुद्दों पर तत्परता से कार्य करेंगे और व्यापारियों के हितों के लिए संघर्षरत रहेंगे। उनके अध्यक्ष बनने पर ट्रांसपोर्ट नगर में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस मौके पर विक्की सेठी, ट्रांसपोर्टर नेता दया किशन शर्मा, प्रीतपाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह कोहली, ट्रांसपोर्टर नेता राजकुमार सिंह नेगी, सोनी सब्बरवाल, देवभूमि ट्रक ओनर महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी, उमेश चंद्र पांडे, भाजपा नेता अनिल डब्बू, प्रकाश रावत, डीएस रावत, जसविंद्र सिंह आनंद, चरणजीत सिंह बिंद्रा, दिलप्रीत सिंह बिंद्रा, राजेंद्र अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, हरजीत सिंह चड्ढा समेत अनेक व्यवसायियों ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page