Connect with us

उत्तराखण्ड

हरेला मेला-2025 का आय-व्यय सार्वजनिक, सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद खोला खाता,,


भीमताल, 03 दिसंबर 2025नगर पालिका भीमताल द्वारा आयोजित हरेला महोत्सव-2025 का आय-व्यय विवरण आखिरकार सार्वजनिक कर दिया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चन्द्र बृजवासी की शिकायत के बाद नगर पालिका प्रशासन ने यह ब्यौरा जारी किया।मेले के समाप्त होने के कई महीने बीत जाने के बाद भी आय-व्यय सार्वजनिक न होने पर बृजवासी ने नगर पालिका को लिखित शिकायत सौंपकर पारदर्शिता की मांग की थी। उनकी शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने मेले का संपूर्ण आय-व्यय विवरण उपलब्ध कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष हरेला मेले से कुल आय ₹25.81 लाख हुई, जिसमें से लगभग ₹20.49 लाख खर्च किए गए और ₹5.32 लाख से अधिक की बचत दिखाई गई है।आय का विवरणदुकानों से प्राप्त आय : ₹20,24,500छोटे फूड स्टॉल/रेस्टोरेंट से आय : ₹45,600मनोरंजन/झूले आदि से आय : ₹5,11,000
कुल आय : ₹25,81,100प्रमुख व्ययमंच, पंडाल व टेंट : ₹1,77,000लाइट व साउंड : ₹62,000कलाकारों का पारिश्रमिक : ₹4,14,500शीतल पेय/जलपान : ₹2,40,000फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी : ₹1,65,250मोबाइल शौचालय : ₹1,60,000पब्लिसिटी व अखबार : ₹2,70,000 (कुल)अतिथि सत्कार (कमरा-खाना) : ₹90,000अन्य मदों में व्यय : शेष राशि
कुल व्यय : ₹20,48,950शेष बचत : ₹5,32,150सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चन्द्र बृजवासी ने कहा कि जनता के पैसों से होने वाले हर आयोजन का हिसाब जनता के सामने आना चाहिए। उन्होंने नगर पालिका द्वारा आय-व्यय का विवरण सार्वजनिक करने पर संतोष जताते हुए इसे “पारदर्शिता की जीत” करार दिया।साथ ही उन्होंने मांग की कि आगे से सभी सार्वजनिक आयोजनों का आय-व्यय बिना किसी शिकायत के, स्वप्रेरणा से और समय पर सार्वजनिक किया जाए, ताकि किसी को भी जानकारी के लिए अलग से पहल न करनी पड़े।अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि मेले से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध हैं और नगर पालिका प्रशासन पारदर्शिता का पूरा ध्यान रख रहा है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page