उत्तराखण्ड
टैक्सी-मैक्सी चालकों की समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, चक्का जाम का आह्वान वापस,,
हल्द्वानी, 3 फरवरी 2026: आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं जिला अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट श्री गोपाल सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. गुरदेव सिंह तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वी.के. सिंह ने आज टैक्सी-मैक्सी महासंघ के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की
।टैक्सी-मैक्सी महासंघ द्वारा एटीएस केंद्रों के माध्यम से वाहनों की फिटनेस जांच के विरोध में 4 फरवरी 2026 से चक्का जाम के आह्वान को वापस लेने के लिए कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि परिवहन विभाग ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार को पत्र लिखकर पर्वतीय जनपदों में परिवहन कार्यालयों पर पूर्व की तरह फिटनेस जांच बहाल करने का अनुरोध किया है। जल्द ही अनुमति मिल जाएगी, जिससे वाहनों की फिटनेस स्थानीय कार्यालयों में ही होगी
मीटिंग में महासंघ उपाध्यक्ष भारत भूषण, टैक्सी यूनियन काठगोदाम अध्यक्ष प्रशांत कुमार नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महासंघ श्री मनोज भट्ट, उपाध्यक्ष हल्द्वानी टैक्सी यूनियन करतार सिंह, उप सचिव हल्द्वानी टैक्सी यूनियन बालकृष्ण भट्ट, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर अधिकारी तथा सदस्य श्री रंजीत नेगी उपस्थित रहे।,




























