उत्तराखण्ड
लोकसभा में अजय भट्ट के प्रश्न पर I&B मंत्री का जवाब: डीडी फ्री डिश पर 320 शैक्षणिक चैनल, उत्तराखंड समेत पूरे देश में प्रसारण,,
नई दिल्ली,, 11 फरवरी 2026: लोकसभा में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद श्री अजय भट्ट ने शिक्षा प्रसार के लिए दूरदर्शन द्वारा संचालित चैनलों की संख्या एवं उत्तराखंड में उनके प्रसारण के संबंध में प्रश्न किया।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने सदन में स्पष्ट करते हुए बताया कि प्रसार भारती ने भास्कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG-N) के साथ डीडी फ्री डिश डीटीएच प्लेटफॉर्म पर शैक्षणिक चैनलों हेतु MoU किया है। इस समझौते के तहत उत्तराखंड सहित देशभर में लगभग 320 को-ब्रांडेड शैक्षणिक चैनलों का प्रसारण हो रहा है।डीडी फ्री डिश दूरस्थ, दुर्गम एवं सीमावर्ती क्षेत्रों तक उपलब्ध होने से शिक्षा का व्यापक प्रसार सुनिश्चित हो रहा है, इसलिए उत्तराखंड में प्रसारण हो रहा है तथा कोई कमी नहीं है। यह पहल ग्रामीण एवं पहाड़ी क्षेत्रों में शिक्षा को सुलभ बनाने की दिशा में सराहनीय है।





























