Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान, व्यापारियों और ठेला वेंडरों ने किया विरोध,,

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट के नेतृत्व में सदर बाज़ार, मीरा मार्ग, मंगल पड़ाव क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापारियों और ठेला वेंडर संगठनों की ओर से काफी हुज्जत हुई और कार्रवाई का जमकर विरोध भी किया गया। ठेला वेंडर जोन के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद अग्निहोत्री तथा रूपेंद्र नगर के प्रतिनिधियों ने नगर निगम के उस निर्देश का विरोध किया, जिसमें ठेलों को स्थिर न रखने के बजाय चलायमान रखने की बात कही गई है। उनका कहना है कि इस नीति से पूरा बाज़ार अतिक्रमणग्रस्त हो गया है और आम जनता को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है।सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं बर्दाश्त किया जाएगा और उच्च न्यायालय के आदेशों का 100 प्रतिशत पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चेतावनी दी जा रही है, लेकिन आगे ऐसे मामलों में वीडियोग्राफी करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।व्यापारियों और ठेला वेंडर संगठनों ने नगर निगम से ठेलों के लिए उचित ज़ोन और स्थायी व्यवस्था की मांग की है, ताकि अतिक्रमण और भीड़ दोनों पर नियंत्रण रहे और व्यापारिक गतिविधियां भी बाधित न हों। निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ न केवल जुर्माना, बल्कि जब्ती और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी, इस दौरान लगभग एक गाड़ी भर सामान जब्त किया गया तथा तीन चालान जारी करके 1700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”इस दौरान लगभग एक गाड़ी भर सामान जब्त किया गया तथा तीन चालान जारी करके 1700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page