Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित,,

हल्द्वानी, 6 फरवरी 2026: कालाढूंगी रोड स्थित जय नंदा बैंक्वेट हाल में जिला स्वास्थ्य समिति नैनीताल द्वारा जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन का शुभारंभ राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) सुरेश भट्ट, महापौर नगर निगम हल्द्वानी गजराज बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) डॉ. संजीव खर्कवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।डॉ. संजीव खर्कवाल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। मुख्य अतिथि सुरेश भट्ट ने आशा कार्यकर्ताओं, सुगमकर्ताओं एवं समन्वयकों को संबोधित कर विकसित भारत के लिए स्वस्थ भारत की आवश्यकता पर जोर दिया। महापौर गजराज बिष्ट ने सभी को शुभकामनाएं दीं, जबकि सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की आगामी गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं के योगदान की प्रशंसा की।मुख्य अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं, सुगमकर्ताओं एवं समन्वयकों को पुरस्कृत किया। आशा कार्यकर्ता वर्ग में प्रथम बीना कोरंगा (हल्द्वानी), द्वितीय जानकी देवी, तृतीय यशोदा देवी। आशा सुगमकर्ता में प्रथम दुर्गा देवी, द्वितीय धना देवी, तृतीय सुशीला परगाई। बीना बोरा को ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के रूप में सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मदन मेहरा एवं श्री प्रमोद भट्ट ने किया। इस अवसर पर सरयू नंदन जोशी, दीपक कांडपाल, बसंत गोस्वामी, आनंद खुंदूरी, पारस साह, सपना जोशी, ललित डोडियाल, राघवेंद्र रावत, हरेंद्र कठायत आदि उपस्थित रहे।चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद नैनीताल

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page