उत्तराखण्ड
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर लिखी पुस्तक का राजभवन में किया विमोचन,,
देहरादून,,उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमित सिंह ने आज राजभवन में युवा लेखिका संभावना पंत द्वारा संकलित मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित पुस्तकों “पुष्कर धामीः हिमालय की जीवंत ऊष्मा” और “Pushkar Dhami: The Vibrant Heat of the Himalayas” का औपचारिक रूप से विमोचन किया। पंजाब, हरिद्वार के विशिष्ट धार्मिक और राजकीय अतिथि इस अवसर पर मौजूद थे।पुस्तक विमोचन के अवसर पर श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री भगत सिंह कोश्यारी भी उपस्थित थे। प्रभात पब्लिकेशन और रूपा पब्लिकेशन ने इन पुस्तकों का प्रकाशन किया है।राज्यपाल ने लेखिका संभावना पंत को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां भगवान के स्वरूप होती हैं और संभावना ने अपने नाम के अनुरूप एक उत्कृष्ट लेखकीय कार्य प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि पुस्तक में मुख्यमंत्री के बचपन की संघर्षपूर्ण जीवन कहानी, दादाजी के आदर्श, माता की विनम्रता व पिता की अनुशासनप्रियता का प्रभाव देखी जा सकती है, जिसने पुष्कर सिंह धामी को एक मजबूत, कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित नेता के रूप में गढ़ा।राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों और प्राकृतिक आपदाओं में सामाजिक मदद की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधारने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े आयोजन सफलतापूर्वक संपादित कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।यह पुस्तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपलब्धियों और व्यक्तित्व की जीवंत झलक प्रस्तुत करती है और उनके नेतृत्व को सम्मानित करती है।






























