Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला सशक्तीकरण पर राज्यपाल गुरमीत सिंह का नया पॉडकास्ट लॉन्च,

देहरादून,,,,,उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में “महिला सशक्तीकरणः एक चेतना, एक संकल्प” विषय पर आधारित एक नया पॉडकास्ट लॉन्च किया। यह पॉडकास्ट राज्यपाल द्वारा चलाए जा रहे पांच प्रमुख मिशनों में से एक ‘महिला सशक्तीकरण’ को समर्पित है। इससे पूर्व भी उन्होंने टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर अपने विचार पॉडकास्ट के माध्यम से साझा किए हैं।

इस विशेष पॉडकास्ट में राज्यपाल ने महिलाओं के ऐतिहासिक योगदान, वर्तमान परिस्थिति और अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि यह पहल मात्र एक डिजिटल कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना पैदा करने और जीवन के हर क्षेत्र में नारी सम्मान व समानता स्थापित करने का एक संकल्प है।

राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि महिला सशक्तीकरण केवल अधिकार देना नहीं, बल्कि महिलाओं को यह भरोसा दिलाना है कि उनकी सोच, मेहनत और क्षमता पर समाज विश्वास करता है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर होती हैं, तब परिवार, समाज और राष्ट्र की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है।

भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, सृजन और करुणा का प्रतीक बताया गया है। राज्यपाल ने गार्गी, मैत्रेयी, रानी लक्ष्मीबाई, तीलू रौतेली जैसी महान विभूतियों का उल्लेख किया और कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में मातृशक्ति परिवार की सबसे सशक्त इकाई है। उत्तराखंड की बेटियाँ आज शिक्षा, विज्ञान और खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब भारत की आधी आबादी यानी मातृशक्ति समान रूप से उसमें भाग लेगी। राज्यपाल ने आह्वान किया कि नारी सम्मान केवल पूजा या आदर्श तक सीमित न रहे, बल्कि व्यवहार और नीतियों में भी प्रकट हो। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बेटी को शिक्षा, स्वास्थ्य या अवसर से वंचित नहीं होना चाहिए और महिलाएं राष्ट्र की दिशा तय करने में नेतृत्वकारी भूमिका निभाएं।

इस नए पॉडकास्ट के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और उनका सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल की गई है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page