Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने पंतनगर में ‘श्रीअन्न महोत्सव’ में किसानों का किया सम्मान, पशु चिकित्सा प्राथमिक उपचार किट वितरित

पंतनगर, – उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित ‘श्रीअन्न महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया और उन्हें पशु चिकित्सा प्राथमिक उपचार किट वितरित की। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में जीर्णोद्धार किए गए गांधी हाल का भी लोकार्पण किया और महोत्सव के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने मिलेट्स को ‘सुपर ग्रेन्स’ बताते हुए इसका स्वास्थ्य और पोषण में महत्व रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जलवायु और मिट्टी मंडुवा, झंगोरा, कोदा व रामदाना जैसे श्रीअन्न उत्पादन के लिए बेहद उपयुक्त हैं, जो कम पानी में उगते हुए किसानों की आय भी बढ़ाते हैं। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय सेना के साथ मिलकर सैनिकों के आहार में श्रीअन्न को शामिल करने के समझौते की भी प्रशंसा की।

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने श्रीअन्न को राष्ट्रीय मिशन के रूप में पुनर्जीवित करने और अनुसंधान, मूल्य संवर्धन तथा विपणन के महत्व पर बल दिया। वहीं, कार्यक्रम में विभिन्न संकाय सदस्यों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। किसान सुनीता साह, बीना देवी, श्याम सिंह, श्याम दत्त मिश्रा और धन सिंह को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, स्वास्थ्य अधिकारी, विश्वविद्यालय संकाय, किसान, जवान एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page