उत्तराखण्ड
झूठा शपथ पत्र तथ्य/जानकारी छुपाकर मृत आश्रित में नियुक्ति प्राप्त करने हेतु एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को पुनः पत्र सौंपा,,
नैनीताल ,,समाज सेवी पवन जाटव ने शाहरी विकास सचिव को पत्र लिख कर अवगत कराया है कि नगर पालिका में विकास टाक पुत्र यशपाल टाक के द्वारा अपनी नियुक्ति में झूठा शपथ पत्र तथ्य/जानकारी छुपाकर मृत आश्रित में नियुक्ति प्राप्त करने हेतु एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी नैनीताल के द्वारा प्रार्थना पत्र के अनुसार सही जॉच न करने हेतु पुन पत्र लिख है। यशपाल टाक पुत्र नन्हे की मृत्यु के बाद उनके पुत्र विकास टाक द्वारा मृत आश्रित में भर्ती नियमावली 1972 उत्तर प्रदेश के तहत नियुक्ति ली है। जो पूर्व में दिये गये पत्र में सभी तथ्य अंकित एवं संलग्न किये गये है। मेरे द्वारा सी० एम० हेल्पलाईन में भी 28/04/2025 को शिकायत दर्ज करायी गयी थी। जिसमें गौरव कुमार के द्वारा आख्या सी०एम० हेल्पलाईन 29/05/2025 को दी गयी है। जो कि 1974 नियमावली के विपरीत है। एवं सही जाँच इनके द्वारा नहीं कि गयी है। एव विभाग द्वारा विकास टाक को बचाने का कार्य कर रही है। महोदय यह भी बताना चाहती हूँ कि इनके द्वारा यह कहा गया था कि इनकी माता मिथलेस 2008 में घर छोडकर चली गयी थी, जबकि मल्लीताल कोतवाली मिली गयी सूचना के आधार पर 01/01/2008 से 01/11/2022 में मिली सूचना के आधार पर मिथलेस टाक की कोई भी गुमशुदगी दर्ज नही है। एवं इनके द्वारा जिला निर्वाचन विभाग को यह सूचना दी गयी थी। कि इनकी दूसरी माता मिथलेस का देहान्त 2021 में हुआ है। जबकि वर्ष 2020 में इनकी नियुक्ति लगी है। जो 1974 नियमावली के विपरीत है। इनकी पहली माता की मृत्यु के पश्चात इनके पिता ने दूसरी शादी की थी। जो अभिलेखों के अनुसार नियुक्ति के वक्त जीवित थी। एवं इनके द्वारा यह तथ्य छुपाया गया है। पूर्व में 24/03/2025 को दिये गये पत्र में सभी तथ्य संलग्न है। 1974 की नियमावली एवं पूर्व में दिये गये सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका नैनीताल से हटकर यशपाल टाक की सर्विस बुक व सभी दस्तावेज की जाँच के आधार पर करवाई की जाए ताकि इस तरह से फर्जी वाडा सामने आ सके,,
