उत्तराखण्ड
सीएम ने नैनीताल भ्रमण के दौरान दर्जा राज्यमंत्री के पुत्रों के जनेऊ एवं उपनयन संस्कार में शामिल होकर दी शुभकामनाएं
हल्द्वानी, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जनपद भ्रमण के दौरान उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद, शंकर कोरंगा के हल्द्वानी स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र चि0 आयुष एवं चि0 भाविन के जनेऊ एवं उपनयन संस्कार में सम्मिलित होकर दोनों बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, जगमीत सिंह आनंद परमजीत सिंह कोहली कमल जोशी , बलबीर सिंह गगनदीप सिंह कोहली सचिन शाह सरबजीत सिंह कोहली गुरमीत सिंह चंडोक हरिओम अरोड़ा आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजीनाथ टीसी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




























