उत्तराखण्ड
डीएम का सख्त एक्शन: शासकीय कार्यालयों में अव्यवस्था पर फटकार, लापरवाह कार्मिकों का वेतन रोका,,
लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस: औचक निरीक्षण में पाईं कमियां, स्पष्टीकरण मांग कर किया तलब
पिथौरागढ़ में शासकीय कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं स्वच्छता की जांच के लिए जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने आज विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। कई जगह अव्यवस्था व अनियमितताएं मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और सुधार के तत्काल निर्देश दिए।निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:जिला पंचायत कार्यालय: साफ-सफाई की कमी, टेबल पर नाम पट्टिकाएं न होना, कुछ कार्मिक अनुपस्थित। अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोका गया, स्पष्टीकरण तलब।जिला होमगार्ड कार्यालय: नाम पट्टिकाओं का अभाव, सफाई की कमी, कार्यों में लापरवाही। अधिकारियों को चेतावनी।पशुपालन विभाग: नाम पट्टिकाएं न होना, शिकायत पेटी पर ताला न लगाना। शिकायत निवारण को पारदर्शी बनाने के निर्देश।मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय: नाम पट्टिकाएं व अलमारी सूचियां न होना, सफाई अभाव। निर्माणाधीन भवन शीघ्र पूरा करने का आदेश।बाहरी क्षेत्र: होमगार्ड व विकास प्राधिकरण कार्यालयों के बीच गली व सीढ़ियों पर कूड़ा-धूल। तत्काल सफाई के निर्देश।महत्वपूर्ण निर्देश:सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली अनिवार्य, बायोमेट्रिक हाजिरी, नाम पट्टिकाएं व अलमारी सूचियां लगाएं।पंजिकाओं का नियमित रखरखाव, स्वच्छ व अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करें।विभागाध्यक्ष ई-ऑफिस की मॉनिटरिंग करें, कर्मियों को प्रशिक्षण दें। कमी पर कार्यालयाध्यक्षों पर कार्रवाई।लापरवाही व अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं, नियमित मॉनिटरिंग व सुधार सुनिश्चित करें।


























