Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से केंद्रीय महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की राजभवन में शिष्टाचार भेंट,

देहरादून स्थित राजभवन में राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh से केंद्रीय महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच महिलाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा हुई। राज्यपाल ने महिलाओं के सशक्तीकरण एवं बाल विकास की केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर बल दिया।बैठक में महिलाओं और बच्चों के संरक्षण, कल्याण तथा सशक्तिकरण के लिए दोनों ने समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर सहमति जताई। साथ ही बाल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। राज्यपाल ने इस क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और योजनाओं के लाभार्थियों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सुझाव भी दिए।यह बैठक केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सहयोग और समन्वय को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे महिलाओं और बच्चों के हित में नीतियों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा सके।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page