उत्तराखण्ड
प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन घेराव 16 फरवरी को कुमाऊँ से हजारों कांग्रेसजन करेंगे देहरादून कूच
हल्द्वानी, कांग्रेस भवन, स्वराज आश्रम हल्द्वानी में आगामी 16 फरवरी को देहरादून में प्रस्तावित “राजभवन घेराव” के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रस्तावित इस आंदोलन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी, परिवहन व्यवस्था, अनुशासन एवं स्थल प्रबंधन सहित प्रत्येक बिंदु पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।��प्रमुख नेताओं ने की रणनीति पर चर्चाकांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक श्री प्रीतम सिंह (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष), जिन्हें इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है, ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन प्रदेश की जनता के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनभावनाओं को लेकर पूरी ताकत के साथ राजभवन घेराव करेगी और प्रदेशभर से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचेंगे। नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और जनता महंगाई, बेरोजगारी तथा विकास के ठहराव से त्रस्त है।���आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वानकांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज़ को उठाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचकर इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाएं। हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में साथियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।���प्रमुख उपस्थितजन एवं संकल्पहल्द्वानी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट एवं नैनिताल जिलाध्यक्ष श्री राहुल छिमवाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर उपनेता सदन व खटीमा विधायक श्री भुवन कापड़ी, विधायक किच्छा श्री तिलकराज बेहड़, विधायक नानकमत्ता श्री गोपाल सिंह राणा, पूर्व सांसद श्री महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री हरीश चंद्र दुर्गापाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने 16 फरवरी के आंदोलन को जनआक्रोश की सशक्त अभिव्यक्ति बनाने का संकल्प लिया

























