उत्तराखण्ड
स्वाला भूस्खलन क्षेत्र पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीभूस्खलन रोकने के लिए केंद्र सरकार से मिला बजट, 2026 तक राहत का भरोसा,
चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र के स्वाला भूस्खलन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-09) पर स्वाला के समीप लगातार हो रहे भूस्खलन की स्थिति का जायज़ा लेते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इससे पहले, चम्पावत में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे स्वाला पहुंचा। उन्होंने सड़क मार्ग से भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को त्वरित सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि भूस्खलन रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पहले से बजट जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की राजमार्ग इकाइयों के संयुक्त प्रयासों से वर्ष 2026 तक इस समस्या से पूर्ण रूप से निजात मिल जाएगी।स्थान निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री का काफिला अमोड़ी, चल्थी, सिंनयाडी, बस्तिया, टनकपुर और बनबसा तक गया, जहां उन्होंने जनता से सीधे संवाद किया। चम्पावत से खटीमा तक के सफर में मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा—
“स्वाला क्षेत्र में भूस्खलन रोकने की दिशा में तेज़ी से काम चल रहा है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों इस मार्ग को जल्द सुरक्षित बनाने को प्रतिबद्ध हैं।”
















