Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटाबाग में घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव में किया प्रतिभाग,,

कोटाबाग ,,,, क्षेत्र के विकास हेतु 114 करोड़ से अधिक धनराशि के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कियाघोड़ा लाइब्रेरी द्वारा पच्छयाण महोत्सव के आयोजन से विद्यार्थियों को लोकसंस्कृति, पुस्तकों और प्रकृति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास : मुख्यमंत्री धामी“पुस्तकों को केवल परीक्षा तक ही सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएँ”कालाढूंगी (कोटाबाग), 28 दिसंबर 2025मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग में आयोजित दो दिवसीय घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने महोत्सव आयोजित करने वाली विश्व प्रसिद्ध घोड़ा लाइब्रेरी की ऊर्जावान टीम को लोकसंस्कृति, पुस्तकों एवं प्रकृति को समर्पित इस अनूठे आयोजन के लिए बधाई दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों के लिए आशा की किरण है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद ज्ञान का उजाला उनके द्वार तक पहुंचा रही है। यह पहल न केवल पुस्तकें पहुंचाने तक सीमित है, बल्कि बच्चों के सपनों को उड़ान देने का माध्यम भी बन रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने ‘मन की बात’ में इसकी सराहना की थी।शिक्षा और विकास पर जोरमुख्यमंत्री ने घोड़ा लाइब्रेरी टीम, विशेषकर शुभम बधानी को पुस्तक संस्कृति विकसित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने नैनीताल जिले के समग्र विकास के लिए 114 करोड़ 69 लाख 46 हजार रुपये की 12 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया, जो आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करेंगी।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए कीर्तिमान रच रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए नैनादेवी मंदिर, कैंची धाम, हनुमानगढ़ी, मुक्तेश्वर धाम आदि का विकास किया जा रहा है। कोटाबाग के तोक भटकानी हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार भी लोकार्पित हुआ।राज्य ने देश में पहली बार नई शिक्षा नीति लागू की। बाल वाटिका शुरू की, सभी सरकारी स्कूलों में NCERT किताबें अनिवार्य कीं, कक्षा 1-12 तक निःशुल्क पुस्तकें दी जा रही हैं। 226 स्कूलों को PM श्री विद्यालय बना रहे हैं, 500 में वर्चुअल कक्षाएं, 840 नए स्कूल। स्मार्ट क्लासरूम से घर बैठे शिक्षा। मेधावी छात्रों को मासिक छात्रवृत्ति, भारत भ्रमण, व्यावसायिक शिक्षा (42 हजार लाभान्वित), कौशलम कार्यक्रम। नकल विरोधी कानून से 26 हजार युवा सरकारी नौकरियों में चयनित।मुख्यमंत्री ने छात्रों से अपील की, “पुस्तकें जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। ये सच्ची मित्र हैं, जो चरित्र व भविष्य को दिशा देती हैं।”विकास कार्यों का विवरणलोकार्पण (1 करोड़ 95 लाख 79 हजार रुपये की 2 योजनाएं):91 लाख 23 हजार: नैनीताल पशु चिकित्सालय भवन।1 करोड़ 4 लाख 56 हजार: आंवलाकोट तोक भटलानी हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार (पर्यटन व संस्कृति को बढ़ावा)।शिलान्यास (112 करोड़ 73 लाख 67 हजार रुपये की 10 योजनाएं):28 करोड़ 21 लाख 38 हजार: डहरिया आईटीआई में 33/11 केवी उपस्थान व लाइन (24×7 बिजली)।32 करोड़ 58 लाख 69 हजार: जयपुर पाडली में 33/11 केवी उपस्थान व लाइन।17 करोड़ 12 लाख 62 हजार: काठगोदाम में 33/11 केवी उपस्थान व 132/33 केवी परिसर।31 लाख 48 हजार: फुलचौड़ मां तुलसी विहार पीसी मार्ग।1 करोड़ 83 लाख 47 हजार: निगम नाला वाला मार्ग पुनर्निर्माण व नव निर्माण (पर्यटन लाभ)।3 करोड़ 19 लाख 20 हजार: निहाल नदी पर 24 मीटर RCC सेतु (NH-41)।3 करोड़ 88 लाख 80 हजार: भगवानपुर से कालाढूंगी मुख्य मार्ग चौड़ीकरण।88 लाख 13 हजार: रामणी आनसिंह से साकेत कुंज मार्ग।23 करोड़ 74 लाख: हल्द्वानी आईटीआई क्रॉसिंग से हुंडई शोरूम मार्ग चौड़ीकरण।95 लाख 90 हजार: कोटाबाग महाविद्यालय में मैदान समतलीकरण व चहारदीवारी।मुख्यमंत्री ने कार्यदाई संस्थाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए। सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत आदि ने संबोधित किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। स्टालों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों की सराहना की। आंवलाकोट हनुमान मंदिर में पूजा की।अन्य उपस्थित: विधायक सरिता आर्या, दीवान सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, मेयर गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट आदि।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page