Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: कैप्टन अजय सिंह यादव ने हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं संग संगठन मजबूती पर की चर्चा,

हल्द्वानी, 5 सितम्बर 2025: आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव हल्द्वानी में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हैं।

कैप्टन यादव ने बमौरी ब्लॉक और हल्द्वानी ग्रामीण ब्लॉक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन सृजन अभियान की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की। स्वराज आश्रम में उन्होंने युवक कांग्रेस और NSUI की संयुक्त बैठक को मार्गदर्शन दिया तथा युवाओं के संगठन में योगदान को अभियान की सफलता की कुंजी बताया।

NSUI के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक मिश्रा का स्वागत भी इस अवसर पर किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सरदार सतनाम सिंह के नेतृत्व में सिख समाज के सदस्यों से शिष्टाचार भेंट हुई, जिसमें कांग्रेस को मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया गया।

कैप्टन यादव ने कहा कि राहुल गांधी जी देशभर में लोकतंत्र मजबूत करने के लिए निरंतर यात्राएं कर रहे हैं और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान देश के विभिन्न राज्यों में सफल हुआ है।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने विश्वास जताया कि कैप्टन यादव के मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन और सशक्त होगा और मिशन 2027 में विजय सुनिश्चित होगी।

बैठकों का सफल संचालन बमौरी ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन नेगी एवं युवा नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में हुआ। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि कैप्टन यादव का प्रवास हल्द्वानी में लगातार जारी रहेगा और वे संगठन की मजबूती हेतु कार्यकर्ताओं से संवाद करते रहेंगे।

कार्यक्रम में सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने संयुक्त रूप से इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page