उत्तराखण्ड
आप्टिमम टेनिस एकेडमी में AITA अंडर-14 सुपर सीरीज 2026: सेमीफाइनल परिणाम,,
चूनाखान (बैलपड़ाव), 11 फरवरी 2026: आप्टिमम टेनिस एकेडमी में चल रही राष्ट्रीय स्तर की AITA अंडर-14 सुपर सीरीज 2026 (गर्ल्स एवं बॉयज) टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले आज समाप्त हो गए। उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने दोनों वर्गों में मजबूत प्रदर्शन किया।बालक वर्ग सेमीफाइनलप्रणव गायकवाड़ (महाराष्ट्र) ने तेकूपवन तेजा (हरियाणा) को 6-0, 6-1 से हराया।ध्रुव सिंह (उत्तर प्रदेश) ने रबीब खान (उत्तर प्रदेश) को 6-4, 7-5 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।बालिका वर्ग सेमीफाइनलअदिति सिंह (उत्तर प्रदेश) ने प्रगति ठक्कर (गुजरात) को 6-2, 6-2 से जीता।अशीष कौर (चंडीगढ़) ने सौंदर्य जायसवाल (उत्तर प्रदेश) को 6-3, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।उत्तराखंड की युवा प्रतिभा माहिरा भाटिया को ‘प्रतिभावान खिलाड़ी पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया। उन्हें कैश पुरस्कार के साथ-साथ किट भी भेंट की गई। वर्तमान में माहिरा भारत की 26वीं रैंक वाली खिलाड़ी हैं। पिछले वर्षों में यह पुरस्कार क्रमशः सूद ब्रदर्स व मानस तिवारी (2024) तथा आर्थव चौथरी व तुषार शर्मा (2025) को मिला था।टूर्नामेंट निदेशक डी.एस. रावत ने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता के बाद एकेडमी की टीम AITA एवं ITF (इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन, इंग्लैंड) द्वारा आवंटित आगामी सभी टूर्नामेंटों के आयोजन के लिए पूरी तैयारी में जुटी है।





























