उत्तराखण्ड
मस्ती, मनोरंजन और प्रतिभा का शानदार उत्सव: इम्पीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल का विंटर कार्निवाल,,
काठगोदाम, 6 फरवरी 2026: इम्पीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज विंटर कार्निवाल का भव्य आयोजन हुआ, जो मस्ती, रचनात्मकता और कौशल प्रदर्शन का अनुपम मेल था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमांडेंट, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर काठगोदाम श्री लीलाधर महारानियां और असिस्टेंट कमांडेंट योगेश कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया।मॉडल प्रदर्शनी: बच्चों की अपार रचनात्मकता’करत-करत कौशल’ नीति को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित प्रदर्शनी में कक्षा 5 से 11 तक के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रमुख मॉडल थे:स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोलहृदय संरचनापार्लियामेंटहवा महलहड़प्पा संस्कृतिज्यामिति पार्कसरफेस एरियापार्ट ऑफ स्पीच, प्रीपोजिशन, अलंकार, समास (व्याकरण आधारित)नॉन-फायर कुकिंग: स्वाद और नवाचार का संगमकार्निवाल में नॉन-फायर कुकिंग प्रतियोगिता ने भी जोश भरा। बच्चों ने विविध स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए, जिनका रसास्वादन मुख्य अतिथियों और अभिभावकों ने किया। सभी ने छात्रों की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया।मुख्य अतिथि श्री लीलाधर महारानियां ने कहा, “ऐसी प्रदर्शनियां बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जगाती हैं और प्रतिभा निखारने का अवसर देती हैं। आगे भी वे स्कूल का नाम रोशन करेंगे।”प्रमुख उपस्थितजनइस अवसर पर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के सदस्य- पर्वत स्कूल प्रबंधक श्री पान सिंह ऐरी, एवरग्रीन स्कूल प्रबंधक श्री गौरव पाठक व सौरभ पाठक, इलाइट स्कूल प्रबंधक श्री उमेश सिंह चुफाल, बीटीसी सदस्य श्री राम सिंह व हरेन्द्र सिंह बोरा, स्कूल प्रबंधक श्री रणवीर सिंह मेहरा व श्री करणवीर सिंह गंगोला, प्रधानाचार्या श्रीमती राधा ऐठानी सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।





























