Connect with us

उत्तराखण्ड

विकासखण्ड स्तर पर योजनाओं में सतत् विकास लक्ष्यों (एस0डी0जी0) का आमेलन एवं डाटा प्रबन्धन पर कार्यशाला


     विकासखण्ड स्तर पर योजनाओं में सतत् विकास लक्ष्यों (एस0डी0जी0) का आमेलन एवं डाटा प्रबन्धन विषयक विकास खण्ड हल्द्वानी की कार्यशाला का आयोजन विकास खण्ड सभागार, हल्द्वानी में किया गया। माननीय ब्लाक प्रमुख श्रीमती रुपा देवी की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गयी ।माननीया ब्लाक प्रमुख श्रीमती रुपा देवी ने कहा कि हम सभी को कार्यशाला के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों की गहन जानकारी प्राप्त हो रही है जिससे भविष्य में एक बेहतर व सुनियोजित तरीके से विकास को गति मिलेगी। साथ ही एस0डी0जी0 की मूल भावना समाजार्थिक एवं पर्यावरणीय संवहनीय को भी प्रभावीरुप से जन मानस तक पहुंचाया जा सके ।
       कार्यशाला में डाॅ0 मुकेश सिंह नेगी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विकास खण्ड स्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन नियोजन विभाग की ओर किया जा रहा है, जिसमें विकासखण्ड स्तरीय विभागीय अधिकारी/कर्मचारी प्रतिभाग कर रहे है, जिससे विकासखण्ड स्तर/ग्राम स्तर पर भी । उन्होंने बताया कि विकास खण्ड स्तर पर विशेष रुप से सतत् आजीविका,  मानव विकास,  सामाजिक विकास, पर्यावरण/जलवायु परिवर्तन, बी0पी0डी0पी0 (ब्लाक पंचायत विकास योजना) विषयों पर परिचर्चा की गयी। कार्यशाला का उद्देश्य सतत् विकास लक्ष्यों का प्रभावी नियोजन एवं क्रियान्वयन तथा विकासखण्ड स्तर पर योजनाओं में एस0डी0जी0 का आमेलन एवं डाटा प्रबन्धन पर चर्चा/प्रशिक्षण आयोजित की जानी है

डाॅ0 मनोज कुमार पंत अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा सतत विकास लक्ष्य तथा ब्लाक पंचायत विकास योजना (बी0पी0डी0पी0) पर ब्लाक पंचायतों के 29 विषयों के अन्तर्गत गतिविधियां तथा एस0डी0जी0 से आमेलन विषय पर विस्तृत चर्चा प्रतिभागियों तथा विभागों से की गई। उनके द्वारा ग्रीन टेक्नोलाॅजी, रिन्यूवल एनर्जी तथा अमृत काल के सन्दर्भ में भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया । सतत विकास लक्ष्य के सन्दर्भ में स्थानीय स्तर पर भी भविष्य के नियोजन हेतु कार्य किये जाने पर भी चर्चा की गयी ।
कि हल्द्वानी विकास खण्ड के लिए बी0पी0डी0पी0 (ब्लाक पंचायत विकास योजना) बनाने हेतु सहयोग प्रदान करें ।
श्री भूपेन्द्र कुमार, सहायक खण्ड विकास अधिकारी पंचायत द्वारा बताया गया कि ब्लाक स्तरीय सभी संबंधित विभाग बी0पी0डी0पी0 हेतु ससमय सूचना उपलब्ध कराये, जिससे योजनाओं की उपयोगिता बनी रहे । कार्यशाला का संचालन श्री भूपेन्द्र सिंह राणा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा किया गया। अंत में सहायक खण्ड विकास अधिकारी श्री आर0सी0जोशाी द्वारा द्वारा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया गया। कार्यशाला में बाल विकास परियोजना अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, वन दरोगा, स्वास्थ्य विभाग, जिला उद्योग, सहकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लालकुआं, विकास खण्ड प्रभारी कृषि, उप निरीक्षक पुलिस कातवाली हल्द्वानी, उच्च शिक्षाअसिस्टैंट प्रोफेसर,, उपखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (सह0) मा0 ग्राम प्रधान व मा0 क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि उपस्थित थे ।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

  • उत्तराखण्ड

    भक्ति का सुगंध बिखेरते हुए 58वें निरंकारी सन्त समागम का सफलतापूर्वक समापन

    By

    जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक उपलब्धियों में नहीं बल्कि आत्मिक उन्नति में निहित है सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हल्द्वानी ‘‘जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक उपलब्धियों में नहीं बल्कि आत्मिक उन्नति में निहित है।’ये उद्गार निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने महाराष्ट्र के 58वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के तीसरे एवं समापन दिवस पर लाखों की संख्या में उपस्थित मानव परिवार को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। इस तीन दिवसीय समागम का कल रात विधिवत रूप में सफलता पूर्वक समापन हो गया। सतगुरु माता जी ने आगे कहा कि मनुष्य जीवन को इसलिए ऊँचा माना गया है, क्योंकि इस जीवन में आत्मज्ञान प्राप्त करने की क्षमता है। परमात्मा निराकार है, और इस परम सत्य को जानना मनुष्य जीवन का परम लक्ष्य होना चाहिए। अंत में सतगुरु माता जी ने फरमाया कि जीवन एक वरदान है और इसे परमात्मा के साथ हर पल जुड़कर जीना चाहिए। जीवन के हर पल को सही दिशा में जीने से ही हमें आत्मिक सन्तोष एवं शान्ति मिल सकती है, हम असीम की ओर बढ़ सकते हैं। इसके पूर्व समागम के दूसरे दिन सतगुरु माता जी ने अपने अमृत वचनों में कहा कि जीवन में भक्ति के साथ कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहकर संतुलित जीवन जियें यह आवाहन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने पिंपरी पुणे में आयोजित 58वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के दूसरे दिन शाम को सत्संग समारोह में विशाल रूप में उपस्थित श्रद्धालुओं को किया। सतगुरु माताजी ने फरमाया कि जैसे एक पक्षी को उड़ने के लिए दोनों पंखों की आवश्यकता होती है, वैसे ही जीवन में भक्ति के साथ साथ अपनी सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मदारियों को निभाना अति आवश्यक है। यदि कोई केवल भक्ति में ही लीन रहते हैं और कर्मक्षेत्र से दूर भागने का प्रयास करते हैं तो जीवन संतुलित बनना सम्भव नहीं। दूसरी तरफ भक्ति या आध्यात्मिकता से किनारा करते हुए केवल भौतिक उपलब्धियों के पीछे भागने से जीवन को पूर्णता प्राप्त नहीं हो सकती। सतगुरु माताजी ने आगे समझाया कि वास्तव में भक्ति और जिम्मेदारियों का निर्वाह का संतुलन तभी सम्भव हो पाता है जब हम जीवन में नेक नीयत, ईश्वर के प्रति निष्काम निरिच्छित प्रेम और समर्पित भाव से सेवा का जज्बा रखें। केवल ब्रह्मज्ञान प्राप्त करना काफी नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन में अपनाना भी आवश्यक है। एक उदाहरण के द्वारा सतगुरु माता जी ने समझाया कि जैसे कोई दुकानदार अपने काम को पूरी ईमानदारी और संतुलन के साथ करता है, ग्राहक को मांग के अनुसार सही नापतोल करके माल देता है और उसका उचित मूल्य स्वीकारता है। अपने कार्य में पूरी तरह से संतुलन बनाए रखता है। इसी तरह भक्त परमात्मा से जुड़कर हर कार्य उसके अहसास में करता रहता है, सत्संग सेवा एवं सिमरण को प्राथमिकता देता है, यही वास्तविकता में भक्ति का असली स्वरूप है। इसके पहले आदरणीय निरंकारी राजपिता रमित जी ने अपने विचारों में कहा कि भक्ति का उद्देश्य परमात्मा के साथ एक प्रेमपूर्ण नाता जोड़ने का हो। इसके लिए संतों का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत होता है जो हमें अपनी आत्मा का मूल स्वरूप परमात्मा को जानकर जीवन का विस्तार असीम सच्चाई की ओर बढ़ाने की शिक्षा देता है। आपने बताया कि हमें अपनी आस्था और श्रद्धा को सच्चाई की ओर मोड़ना चाहिए और हर पल कदम में परमात्मा के प्रेम को महसूस करना चाहिए तभी सही मायनो में भक्ति का विस्तार सार्थक होगा। समागम की कुछ झलकियां कवि दरबार             समागम के तीसरे दिन एक बहुभाषी कवि दरबार का आयोजन किया गया जिसमें जिसका विषय था ‘विस्तार – असीम की ओर।’महाराष्ट्र के अतिरिक्त देश के विभिन्न स्थानों से आए हुए 21 कवियों ने मराठी, हिन्दी, अंग्रेजी, कोंकणी, भोजपुरी आदि भाषाओं में इस कवि दरबार में काव्य पाठ करते हुए मिशन के दिव्य सन्देश को प्रसारित किया। श्रोताओं द्वारा कवियों की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।             मुख्य कवि दरबार के अतिरिक्त समागम के पहले दिन बाल कवि दरबार एवं दूसरे दिन महिला कवि दरबार का आयोजन लघु रूप में किया गया। इन दोनों लघु कवि दरबार कार्यक्रमों में मराठी, हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषाओं के माध्यम से 6 बाल कवि एवं 6 महिला कवियों ने काव्य पाठ किया जिसकी श्रोताओं द्वारा अत्यधिक प्रशंसा की गई।  निरंकारी प्रदर्शनी...

  • उत्तराखण्ड

    विशाल वर्मा बने अखिल एकता उद्योग व्व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष और हर्षित तिवारी जिला प्रभारी,

    By

    हल्द्वानी आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष जी अनुज कांत अग्रवाल जी...

  • उत्तराखण्ड

    स्वतंत्र भारत के इतिहास में उत्तराखण्ड यू.सी.सी लागू करने वाला बना देश का पहला राज्य।,

    By

    मुख्यमंत्री ने किया समान नागरिक संहिता की अधिसूचना का अनावरण। यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in का भी किया...

  • उत्तराखण्ड

    प्रकाश आर्य ने मण्डल अध्यक्ष के निष्कासन की करी मांग।,

    By

    भवाली: भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रहे प्रकाश आर्य ने पार्टी संगठन से मण्डल अध्यक्ष के निष्कासन...

Trending News

Follow Facebook Page