Connect with us

उत्तराखण्ड

महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका के क्षेत्र में प्राथमिकता से कार्य करने तथा स्थानीय महिलाओं के उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने तथा उनके उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग पर कार्य करे ,,राज्यपाल गुरमीत सिंह

परमजीत सिंह गांधी बनबसा

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार जनपद चम्पावत के लोहाघाट पहुंचे। राज्यपाल का जिलाधिकारी नवनीत पांडे समेत अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया आइटीबीपी विश्राम गृह पहुंचने पर माननीय राज्यपाल को जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राज्यपाल महोदय आईटीबीपी के अधिकारियों से भी मिले तथा उनका परिचय लिया।
इसके उपरांत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) लोहाघाट के आइटीबीपी के विश्राम गृह पंहुचे जहाँ उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के बारे में विभिन्न जानकारियां ली।
जिलाधिकारी जनपद की विभिन्न सूचनाओं संस्थाओं, सैनिक विभाग की विभिन्न जानकारी के साथ ही पूर्व सैनिकों की ज़रूरतें आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस के अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जिले में पर्यटन गतिविधियों की जानकारी जिलाधिकारी द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाने हेतु जिले में की जा रही विभिन्न तैयारी की जानकारी भी दी गई।
प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा वन विभाग की विभिन्न गतिविधियों पौधारोपण, आजीविका, वनाग्नि रोकथाम हेतु की जा गई तैयारी व विभागीय कार्यों की जानकारी दी गई। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम हेतु किया जा रहे कार्य, जन जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी और वनाग्नि प्रबंधन हेतु जिले में की गई व्यवस्थाओं और कार्यों के बारे में भी अवगत कराया गया।
राज्यपाल द्वारा जनपद में महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका के क्षेत्र में प्राथमिकता से कार्य करने तथा स्थानीय महिलाओं के उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने तथा उनके उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग पर कार्य करने को कहा गया।
राज्यपाल ने कहा कि चंपावत जिला प्राकृतिक रूप से काफी सौंदर्य से भरा पड़ा है। यहां प्रत्येक क्षेत्र में पर्यटन सुविधा एवं पर्यटन स्थल हैं, लोग यहां आकर्षित हों इस क्षेत्र में कार्य करें। जिस प्रकार देश-विदेश के लोगों को आदि कैलाश, ओम पर्वत, गूंजी के बारे में जानकारी मिल रही है उसी प्रकार चंपावत जिले के बारे में भी लोगों को जानकारी मिले, जिससे पर्यटकों की संख्या जनपद में बड़ेगी।

राज्यपाल ने कहा कि जनपद में ड्रग्स (नशीले पदार्थ) के प्रचलन की रोकथाम हेतु काउंसलिंग कराई जाए। उसकी रोकथाम हेतु पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर समाज में फैल रहे इस नशे को पूर्ण समाप्त करने हेतु कार्य करें। राज्यपाल द्वारा महिला स्वयं सहायता समूह की आय को बड़ाए जाने का कार्य किया जाए साथ ही उन्होंने यहां के उत्पादों को देश-विदेश में भेजे जाने हेतु उत्पादों की ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग को बेहतर किए जाने को कहा गया। बैठक के दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
Lt Gen Gurmit Singh

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page