Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पीरुमदारा में भी रुकेगी ! सांसद अनिल बलूनी ने पूरा किया वादा,,

रामनगर, 5 फरवरी 2026: स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुए उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15035/15036) अब पीरुमदारा स्टेशन पर रुकेगी।गत दिनों रामनगर के निवासियों ने सांसद अनिल बलूनी को अवगत कराया था कि इस ट्रेन का पीरुमदारा पर ठहराव न होने से यात्रियों, छात्रों, बुजुर्गों और व्यापारियों को रामनगर आने-जाने में भारी कठिनाई हो रही थी।सांसद महोदय ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पीरुमदारा पर ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था। प्रसन्नता की बात है कि मंत्री जी ने इसे स्वीकार कर ठहराव का आदेश जारी कर दिया है।यह निर्णय रामनगर और आसपास के हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा।कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता की ओर से सांसद अनिल बलूनी जी तथा रेल मंत्री का हृदय से आभार। क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page