Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रदर्शन’ नहीं, ‘आत्मदर्शन’ से ही होगा सच्चा नारी-सशक्तिकरण : डॉ. सर्वेश्वर,,

भगवान शिव कथा में पार्वती जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु
धूमधाम से मनाया गया माता पार्वती का जन्मोत्सव

हल्द्वानी, 1 फरवरी। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा एम.बी. इंटर कॉलेज ग्राउंड, कैनाल रोड, हल्द्वानी में 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक आयोजित सात दिवसीय भगवान शिव कथा के चतुर्थ दिवस माता पार्वती के जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया।कथा वाचन करते हुए डॉ. सर्वेश्वर जी ने बताया कि महाराज हिमवान व महारानी मैना ने आदिशक्ति जगदंबिका की 27 वर्षों तक कठोर आराधना कर उन्हें पुत्री रूप में प्राप्त करने का वरदान मांगा। उसी वर के फलस्वरूप मां भवानी पार्वती रूप में महाराज हिमवान के घर कन्या के रूप में अवतरित हुईं। स्वामी जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति का यह कितना अद्भुत पक्ष है जहां पुत्री प्राप्ति हेतु 27 वर्षों तक लंबी तपस्याएं की जाती थीं। लेकिन आज का भारत नारी की दशा इतनी शोचनीय है कि बेटी के जन्म लेते ही माता-पिता के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ जाती हैं। रोजाना नारी शोषण, बलात्कार, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न की खबरों से अखबार भरे पड़े हैं। चाहे दिल्ली का ‘निर्भया कांड’ हो या कोलकाता रेप कांड, ये घटनाएं दर्शाती हैं कि समाज नारी को भोग की वस्तु मान चुका है। इससे भी अधिक दुखद यह है कि आज की नारी अपनी गरिमापूर्ण शक्ति को भूल चुकी है। उसे समझना होगा कि वह अबला नहीं, सबला है। इसके लिए आत्मदर्शन से भीतर की सुप्त शक्ति को जागृत करना जरूरी है। बाहरी सौंदर्य-प्रदर्शन छिछला है, नारी का वास्तविक सौंदर्य उसकी आत्मा में समाया है। ब्रह्मज्ञान से जब आत्मा का दिव्य ओज जागेगा, तो उसकी तेजस्विता के आगे विश्व नत हो जाएगा। हर वासनापूर्ण दृष्टि भस्म हो जाएगी और जगत उसकी पवित्रता को नमन करेगा।स्वामी जी ने बताया कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ‘संतुलन’ प्रकल्प के तहत समाज में नारी को आत्मदर्शन की ब्रह्मविद्या प्रदान कर उसे पुनः महिमामंडित स्थान पर स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है।कार्यक्रम में नीरज शारदा सीए, शशि भूषण अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, जितेंद्र साहनी, राहुल सभरवाल, हेमंत द्विवेदी (अध्यक्ष बीकेटीसी), आनंद दरामबल, राजेश अग्रवाल, देवीलाल चौधरी, राहुल गुप्ता, ओमप्रकाश जी, पीयूष सिन्हा जी, राजेंद्र तुलस्यान जी, सौरभ तायल जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page