Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल में पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की 138वीं जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित,

भीमताल, 10 सितंबर। पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की 138वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को पंत पार्क, (भीमताल) में भावभीनी श्रद्धांजलि समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर वक्ताओं ने भारत रत्न पंत जी को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा और आधुनिक भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दूरदर्शी नेता के रूप में याद किया।

जयंती अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने क्विज, नृत्य, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों को उनकी रचनात्मकता और समर्पण के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

समारोह में मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, मंडल महामंत्री कमलेश रावत, पूर्व जिला मंत्री दिनेश सांगुड़ी, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप पाठक, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश आर्या (अनुसूचित मोर्चा), वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मेहरा, पूर्व सभासद प्रेमा लोहनी, प्रधान मुकेश पलड़िया (सौन गाँव), राधा कुल्याल (जंगलिया गाँव), व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मदन गिरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीना आर्या, राज्य आंदोलनकारी चंदन बिस्ट, संचालनकर्ता मीनाक्षी आर्या व संरक्षक गोविंद नेगी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने संकल्प लिया कि पं. पंत जी के सपनों के भारत को साकार करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page