Connect with us

उत्तराखण्ड

खेत में भीषण आग से भारी नुकसान, गन्ने की फसल और पेड़-पौधे जलकर राख,


किसानों में रोष, प्रशासन से जांच की मांग

सितारगंज (उधम सिंह नगर)। ग्राम मगरसड़ा क्षेत्र में रविवार सुबह खेतों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में गन्ने की खड़ी फसल, हरे-भरे पौधे, तारबाड़ और खेतों के किनारे मौजूद पेड़-पौधे जलकर राख हो गए। इस घटना में प्रार्थी राजेन्द्र सिंह सहित कई किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत ग्राम औदली की दिशा से हुई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिसमें राजेन्द्र सिंह का भाई राजकुमार सिंह भी शामिल रहा। ग्रामीणों ने पानी का छिड़काव कर किसी तरह आग को फैलने से रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों का कहना है कि घटना के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। आग लगने से न केवल किसानों की फसल को नुकसान हुआ, बल्कि कई छोटे वन्य जीव भी जलकर मर गए और क्षेत्र में प्रदूषण फैल गया।

प्रभावित किसानों ने प्रशासन से घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। राजेन्द्र सिंह ने थाना कोतवाली सितारगंज में तहरीर दी है, साथ ही घटना से संबंधित वीडियो और फोटो भी पुलिस को सौंपे हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page