उत्तराखण्ड
बहनों को किताबों के साथ आत्म सुरक्षा के लिये त्रिशूल जैसे शस्त्र के ज्ञान की भी आवश्यकता है ,महापौर गजराज सिंह बिष्ट,,
हल्द्वानी-काठगोदाम। आज नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने विश्व हिंदू परिषद द्वारा हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर में “आत्मरक्षा से राष्ट्र रक्षा तक” कार्यक्रम में अपनी बहनों को 51 त्रिशूल एवं 51 रामायण भेंट की।
महापौर ने कहा कि शास्त्र के साथ शस्त्र भी जरूरी है नारी अबला नहीं सबला है। आज बहनों को किताबों के साथ आत्म सुरक्षा के लिये त्रिशूल जैसे शस्त्र के ज्ञान की आवश्यकता है जिससे वह असमाजिक तत्वों से लड़ सके।
मुख्य वक्ता केन्द्रीय सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद आनंद हर्बोला जी ने बताया कि भारत की नारी शक्ति स्वरूप है जो आत्मनिर्भर के साथ आत्मरक्षा भी करना जानती है और वर्तमान समय में बहनों को आगे आना होगा।
कार्यक्रम में जिला सह मंत्री गिरीश चंद्र पाण्डे, जिला मंत्री बीजेपी प्रमोद बोरा, प्रांत सेवा प्रमुख रेणु शरण समेत सामाजिक कार्यकरता रहे।
















