Connect with us

उत्तराखण्ड

सेवा पर्व में दूसरा दिन भी विशाल स्वास्थ्य कैम्प सफल, 246 मरीजों का हुआ परीक्षण,

पिथौरागढ़, 21 सितम्बर।
“स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत नगर निगम हाल, पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज सेवा पर्व के तहत दूसरे दिन भी विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कैम्प में हल्द्वानी के मैट्रिक्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एस. नबियाल ने बताया कि कैम्प के दूसरे दिन 246 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 80 मरीजों की यूरिक एसिड जाँच, 101 मरीजों की शुगर जाँच और 140 मरीजों का ब्लड प्रेशर परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि अब तक 230 मरीजों को नि:शुल्क औषधियाँ भी उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।मैट्रिक्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रदीप पांडे (एम.बी.बी.एस., एम.एस. हड्डी रोग, के.जी.एम.सी. लखनऊ), डॉ. अखिलेश जोशी (एम.बी.बी.एस., डी.एन.बी. न्यूरोसर्जरी), डॉ. प्रियंका पंत (एम.बी.बी.एस., डी.एन.बी., एम.सी.एच. प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा) तथा डॉ. आशु अवस्थी (चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल पिथौरागढ़) ने मरीजों को अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।स्वास्थ्य विभाग का “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” पखवाड़ा अभियान नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में भी लगातार जारी है। अभियान के अगले चरण में कल सोमवार, 22 सितम्बर 2025 को पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page