उत्तराखण्ड
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, में बच्चों ने अपनी दिखाई प्रतिभा ,
हल्द्वानी,, 9 फरवरी 2026: संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे के निर्देशानुसार आज राजकीय इंटर कॉलेज मोतीनगर, हल्द्वानी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
एआरटीओ परिवहन हल्द्वानी जितेंद्र सिंहवान ने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये जीवन की पाठशाला है इसको लेकर हमें नियमों की जानकारी जानी चाहिए, हमारा जीवन अमूल्य है,
इस अवसर पर बच्चों ने चित्रकला, भाषण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तर प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
































