Connect with us

उत्तराखण्ड

कुमाऊं संभाग में बृहद वाहन चेकिंग अभियान: डंपरों पर विशेष फोकस,,

हल्द्वानी। रुद्रपुर , ,,, मुख्यमंत्री के उत्तराखंड के रुद्रपुर व खटीमा दौरे के दौरान दिए गए आदेशों के अनुपालन में आज कुमाऊं संभाग के हल्द्वानी, रुद्रपुर, खटीमा, काशीपुर, टनकपुर व रामनगर क्षेत्रों में बृहद चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में मालवाहनों व डंपरों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें अनधिकृत डंपरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई।बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में कुल 300 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। साथ ही, 60 वाहनों को विभिन्न थाना-चौकियों व परिवहन कार्यालयों में निरुद्ध कर दिया गया। ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों के अलावा खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों को अनिवार्य रूप से ढकने के निर्देश दिए गए। बिना ढके सामग्री ढोने वाले वाहनों पर भी सख्ती बरती गई।आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी श्री अरविंद पांडेय के निर्देश पर संचालित इस अभियान में डंपरों पर खास निगरानी रखी गई, जिसके फलस्वरूप कई वाहन सड़कों पर नहीं दिखे। काशीपुर: एआरटीओ संदीप वर्मा के नेतृत्व में। रुद्रपुर: एआरटीओ नवीन सिंह के नेतृत्व में हल्द्वानी: एआरटीओ जितेंद्र के नेतृत्व में। रामनगर: एआरटीओ सुश्री रिशु तिवारी के नेतृत्व में।टनकपुर: एआरटीओ मनोज बगौरिया के नेतृत्व में। संभाग के सभी क्षेत्रों में अनधिकृत डंपरों, मालवाहनों, ट्रैक्टरों व भूसा ढोने वाली गाड़ियों पर विशेष फोकस के निर्देश दिए गए हैं। अभियान में परिवहन कर अधिकारी आशुतोष डिमरी, गोविंद सिंह, तारकेन्द्र वैष्णव, स्मति अनुभा आर्य, स्मति अपराजिता पांडेय, पवन कुमार, जगदीश चंद्र, अनिल कुमार भारती, सचिन कुमार, नंदन आर्य व प्रमोद कर्नाटक ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page