उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: परिवहन विभाग के लिए संयुक्त प्रशिक्षण सत्र आयोजित, सड़क सुरक्षा पर जोर,,
हल्द्वानी, 7 फरवरी 2026। संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हल्द्वानी के तत्वावधान में परिवहन विभाग और वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के लिए संयुक्त प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा श्री अरविंद पांडेय ने की।सत्र में आईआरएडी/ईडीएआर के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण किया गया। दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों और निवारण उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। धर्मेंद्र सिंह मेहता, डीआरएम आईआरएडी, एनआईसी नैनीताल ने संभागीय निरीक्षकों अजय कुमार गुप्ता एवं गुंजियाल को आईआरएडी पोर्टल की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सॉफ्टवेयर में संशोधन के लिए एनआईसी से पत्राचार की आवश्यकता पर बल दिया।ट्रेनिंग फॉर ट्रेनर्स कार्यक्रम के तहत विमल पांडे, आरटीओ प्रवर्तन पौड़ी ने उपनिरीक्षकों, सहायक उपनिरीक्षकों और परिवहन आरक्षियों को पब्लिक स्थानों व स्कूलों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाने का प्रशिक्षण दिया।आरटीओ अरविंद पांडेय ने सभी प्रतिभागियों को निर्देश दिए कि वे इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर स्कूलों, पब्लिक स्थानों, टैक्सी यूनियन, बस यूनियन आदि पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाएं।कार्यक्रम में श्रीमती अपराजिता पांडे (परिवहन कर अधिकारी), पवन कुमार (परिवहन कर अधिकारी), श्याम सिंह लटवाल (मुख्य प्रशासनिक अधिकारी), श्री आरसी पंवार (परिवहन उपनिरीक्षक), गिरीश कांडपाल (परिवहन उपनिरीक्षक), नंदन (परिवहन उपनिरीक्षक) सहित सभी सहायक परिवहन निरीक्षक, चालक एवं आरक्षी उपस्थित रहे।,,



























