Connect with us

उत्तराखण्ड

एनएच-109 पर दुर्घटना संभावित स्थलों का संयुक्त निरीक्षण, एनएचएआई एवं परिवहन अधिकारी द्वारा सयुक्त रूप से गड्ढे भरे,,

हल्द्वानी, 8 फरवरी 2026: राष्ट्रीय राजमार्ग-109 (किलोमीटर 78 से 80.200 तक) पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ संयुक्त निरीक्षण 7 फरवरी 2025 को किया गया। आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) के नीचे एनएचएआई का ड्रेन निर्माण कार्य अधूरा होने से एक लंबा गड्ढा पानी से भरा हुआ था, जो कोहरे के दौरान भयंकर दुर्घटना का कारण बन सकता था।एआरटीओ हल्द्वानी जितेंद्र सिंगवान ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। आज एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर ऋषभ ने उक्त गड्ढा भर दिया। गोरपड़ाव से सीधे हाईवे पर आने वाले अनधिकृत कट बंद कर दिए गए हैं। अब मीडियन कट किलोमीटर 79 (पहले लगभग 250 किलोमीटर आगे) पर खोला गया है। तीन स्थानों पर पानी के नीचे छिपे गड्ढों को एनएचएआई ने पहले खुला छोड़ा था, जिससे दुर्घटना का खतरा था। एआरटीओ जितेंद्र सिंगवान के निर्देश पर एनएचएआई ने इन्हें भर दिया। नोएडा व दिल्ली की घटनाओं के बाद परिवहन अधिकारियों के सख्त निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिससे सड़क सुरक्षा मजबूत हुई है। ,,

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page