उत्तराखण्ड
पालतू कुत्तों का पंजीकरण करना अनिवार्य होगा,,महापौर गजराज बिष्ट,
हल्द्वानी,,,नगर निगम हल्द्वानी में 12 अगस्त 2025 को महापौर गजराज विष्ट जी द्वारा एक नए ऑनलाइन पालतू कुत्ता पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल के जरिए हल्द्वानी शहर के पालतू कुत्ता मालिक अब घर बैठे अपने कुत्तों का पंजीकरण कर सकते हैं।
पोर्टल की मुख्य सुविधाएं इस प्रकार हैं:
- नया पंजीकरण: पालतू कुत्ते का पहली बार ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकेगा।
- नवीनीकरण: पहले से पंजीकृत कुत्तों का पंजीकरण समय पर नवीनीकृत किया जा सकेगा।
- स्थिति की जांच: पंजीकरण की वर्तमान स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकेगी।
- प्रमाण पत्र डाउनलोड: पंजीकरण प्रमाण पत्र सीधे पोर्टल से डाउनलोड करने की सुविधा।
महापौर गजराज विष्ट ने बताया कि यह सुविधा कुत्ता मालिकों को बार-बार नगर निगम कार्यालय आने से बचाएगी और प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाएगी।
महत्वपूर्ण नोट: यदि कोई पालतू कुत्ता मालिक 30 सितंबर 2025 तक पंजीकरण नहीं कराता है तो उसे ₹2000 का जुर्माना देना होगा।
पंजीकरण शुल्क ₹200 रखा गया है और पंजीकरण के बाद कुत्ते को एक प्लास्टिक टैग या माइक्रोचिप भी लगाया जाएगा, जिससे कुत्ते की पहचान और निगरानी संभव होगी। पंजीकरण प्रक्रिया में कुत्ते की फोटो, मालिक की फोटो, पूरा पता, और कुत्ते के साथ एक मिनट का वीडियो क्लिप देना आवश्यक होगा।
यह पहल हल्द्वानी में आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने और शहर में स्वच्छता व सुरक्षा बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इच्छुक पालतू कुत्ता मालिक इस लिंक पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं:
https://haldwaninagarnigam.com/Pet-License
इस नई व्यवस्था के तहत बिना पंजीकरण कुत्ते पालने पर सख्त कार्रवाई व जुर्माना किया जाएगा, जिससे पालकों में जागरूकता बढ़ेगी और आवारा कुत्तों की समस्या कम होगी





