Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल की अध्यक्षता में वसंतोत्सव-2026 की महत्वपूर्ण बैठक

देहरादून, 3 फरवरी 2026लोक भवन, देहरादून में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला वसंतोत्सव इस वर्ष 27 फरवरी से 01 मार्च, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आज लोक भवन में राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में राज्यपाल ने निर्देश दिए कि वसंतोत्सव को पूर्ण उमंग, उत्साह और उत्सव के रूप में आयोजित किया जाए तथा इसमें अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे आम जनमानस इस आयोजन से सीधे जुड़ सके। उन्होंने वसंतोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि यह आयोजन केवल स्थानीय स्तर तक सीमित न रहे, बल्कि इसे अन्य राज्यों से भी जोड़े जाने के प्रयास किए जाएं। इसके लिए अन्य प्रदेशों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को आमंत्रित किए जाने के निर्देश भी दिए गए।राज्यपाल ने निर्देश दिए कि वसंतोत्सव के दौरान आईएचएम, जीएमवीएन तथा राज्य की महिला स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से फूड कोर्ट स्थापित किए जाएं, जो पारंपरिक मोटे अनाज (मिलेट) की थीम पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि वसंतोत्सव के माध्यम से विशेष रूप से शहद उत्पादन को प्रोत्साहन दिया जाएगा।बैठक में राज्यपाल ने यह भी घोषणा की कि इस वर्ष से वसंतोत्सव के अवसर पर प्रगतिशील किसान, महिला एवं युवा स्टार्टअप को ‘राज्यपाल विशेष पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। पुष्प उत्पादन के क्षेत्र में इन तीन श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।वसंतोत्सव के प्रमुख आकर्षणपुष्प-प्रदर्शनी: 15 विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं, जिनमें 165 पुरस्कार। श्रेणियां: कट फ्लावर, पॉटेड प्लांट अरेंजमेंट, लूज फ्लावर अरेंजमेंट, हैंगिंग पॉट्स, लिलियम प्रदर्शनी, वेजिटेबल गार्डनिंग, बोनसाई गार्डनिंग, सोयल लैस हाइड्रोपोनिक खेती, टेरेरियम, शहद प्रसंस्करण, पुष्प आधारित रंगोली, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी आदि।सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: आईटीबीपी, आईएमए, पीएसी, पाइप बैंड, होमगार्ड के आकर्षक बैंड; सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम।विशेष प्रदर्शन: एनआईएम उत्तरकाशी का लाइव डेमो, एनआईवीएच और निरामया योग ग्राम द्वारा योगा, जूडो-मार्शल आर्ट।बच्चों के लिए: 5-18 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली बच्चों, अनाथालयों, दिव्यांग एवं रैग पिकर्स बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता।फ्लोरीकल्चर फोकस: पुष्प उत्पादन को व्यावसायिक रूप से बढ़ावा, उत्तराखंड के शहद, अरोमा, मिलेट पर जोर।राज्यपाल ने कहा कि वसंतोत्सव के माध्यम से उत्तराखण्ड में फ्लोरीकल्चर को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पुष्प-प्रदर्शनी को व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि राज्य में उत्पादित पुष्पों की न केवल प्रदेश में, बल्कि देशभर में मार्केटिंग की जानी चाहिए।बैठक में महानिदेशक होमगार्ड डॉ. पी. वी. के. प्रसाद, सचिव श्री राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, विधिक सलाहकार श्री कौशल किशोर शुक्ल, सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण एस. एन. पाण्डेय, सचिव वित्त डॉ. वी. षणमुगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।,,

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page