उत्तराखण्ड
हिमफ्ला प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तरायणी मेला 2026 में महिला सशक्तिकरण और स्थानीय रोजगार को दिया बढ़ावा,,
काकड़ीघाट क्षेत्र में पहाड़ी पिसी नूण का उत्पादन कर दर्जनों क्षेत्रीय महिलाओं को रोजगार प्रदान कर रही हिमफ्ला प्राइवेट लिमिटेड—जो महिला सशक्तिकरण और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है—ने 5 से 8 फरवरी 2026 तक देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तरायणी मेले में सक्रिय रूप से भाग लिया।इस अवसर पर हिमफ्ला ने पहाड़ी पिसी नूण एवं अन्य पहाड़ी उत्पादों का आकर्षक स्टॉल लगाया। स्टॉल पर पर्यावरण-अनुकूल, हस्तनिर्मित और महिला सशक्तिकरण पर आधारित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसे मेले के आगंतुकों ने खूब सराहा।मेले के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी एवं धारणी संस्था की अध्यक्ष श्रीमती गीता धामी ने हिमफ्ला के स्टॉल का दौरा किया। उन्होंने समिति द्वारा संचालित नमक आंदोलन की प्रशंसा करते हुए इसे महिला आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल बताया। श्रीमती धामी ने इस उत्पाद को महिला सशक्तिकरण का ‘अचूक हथियार’ करार दिया तथा संस्था के डायरेक्टर योगेंद्र सिंह सौरभ पंत एवं संदीप पांडे से इसकी व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आश्वासन दिया।उत्तरायणी मेला 2026 में हिमफ्ला की यह सहभागिता स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार, महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता एवं सतत विकास के लक्ष्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुई।,,



























