उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: भाजयुमो प्रदेश मंत्री कार्तिक हर्बोला का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया ‘आशीर्वाद समारोह,,
‘हल्द्वानी, 23 जनवरी 2026: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तराखंड प्रदेश मंत्री बनने के बाद श्री कार्तिक हर्बोला जी का शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। ‘आशीर्वाद समारोह’ कार्यक्रम की शुरुआत एचएन इंटर कॉलेज हल्द्वानी से वाहन रैली के साथ हुई, जिसका समापन गणपति बैंक्वेट हाल में हुआ।युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया तथा आतिशबाजी की। प्रदेश मंत्री कार्तिक हर्बोला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “युवाओं में जोश और भरोसा है। युवा साथी कदम मिलाकर चलेंगे और 2027 में भाजपा को पुनः प्रदेश की सत्ता में लाएंगे। संगठन को मजबूत करेंगे।”जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा, “कार्तिक के नेतृत्व में जिले को प्रदेश में अग्रणी बनाया जाएगा। प्रदेश मंत्री रहते हुए वे प्रदेश को उन्नति की ओर अग्रसर करेंगे तथा 2027 में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे।”कार्यक्रम में कार्तिक हर्बोला ने पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं—राम अवतार राजौर, सुंदर लाल मौर्य, मनोहर लाल मिश्रा तथा सुधांशु श्रोतिया—को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम में मुख्य उपस्थितजन:युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री चंदन सिंह बिष्टनगर निगम अध्यक्ष श्री गजराज बिष्टमंडी समिति अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बूपूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोलादर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्यजिला महामंत्री रंजन बरगलीप्रदीप जनोटी, जिला उपाध्यक्ष श्री नवीन भट्टअमित चौधरी (मंडल अध्यक्ष हल्दूचौड़), रोहित दुमका, मधुकर श्रोतिया, विशु शर्मा, हर्ष राजौर, बॉबी आर्य, योगेंद्र भट्ट, लोकेश यादव, उदित चौधरी, हिमांशु सनवाल, करन, रक्षित, विनोद तिवारी, अमित चौधरीवरिष्ठ पदाधिकारी, युवा नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।,,

























