Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) आज कौसानी स्थित कुमाऊँ मण्डल विकास निगम (KMVN) में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों के स्टॉलों का किया अवलोकन ,,

नैनीताल ,,,राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) आज कौसानी स्थित कुमाऊँ मण्डल विकास निगम (KMVN) में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से उनकी मासिक आय के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें आय के स्रोतों में विविधता लाकर आर्थिक रूप से और सशक्त होने के लिए प्रेरित किया।
राजपाल ने किसानों, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें डिजिटल प्लेटफार्म और उन्नत विपणन तकनीकों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे उनके उत्पादों को अधिक व्यापक बाजार उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि जिले की महिलाओं में है अभूतपूर्व आत्मविश्वास, उचित अवसर और सहयोग से महिलाएं सफलता के शिखर पर पहुंच सकती हैं।
उन्होंने बागेश्वर में एरोमैटिक पौधों एवं औषधीय जड़ी-बूटियों की खेती की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र राज्य की आर्थिकी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है, तथा इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार एवं आय के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं।
जिलाधिकारी भटगांई ने राज्यपाल को जनपद में चल रही विकास योजनाओं, पर्यटन संभावनाओं तथा प्रशासनिक पहलों की विस्तृत जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोरखे ने राज्यपाल को जनपद की कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी और गश्त की जा रही है तथा एनआरआई गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
राज्यपाल ने जिलाधिकारी द्वारा आरंभ की गई नवाचारी पहलों की सराहना की, विशेषकर मेरा सपना, मेरा लक्ष्य तथा नशा मुक्ति अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक संकट है जो संपूर्ण युवा पीढ़ी को विनाश की ओर ले जा सकता है, अतः इसके विरुद्ध प्रभावी व सशक्त कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने जिले की इकाई को “राष्ट्र की आर्थिक धुरी (Economic Hub)” की संज्ञा देते हुए कहा कि यहाँ की ऊर्जा, संभावनाओं और संसाधनों का सही उपयोग कर देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाई जा सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि घोस्ट विलेज को होस्ट विलेज में बदलने के लिए विशेष परियोजनाएं शुरू की जानी चाहिए, ताकि दूरस्थ और संसाधनविहीन क्षेत्रों को भी मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अपने कौसानी प्रवास के दौरान कौसानी होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से संवाद किया। इस अवसर पर स्थानीय पर्यटन की संभावनाओं, विशेष रूप से योग पर्यटन को प्रोत्साहित करने पर सार्थक चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि कौसानी की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और जैव विविधता इसे एक आदर्श योग वेलनेस गंतव्य बनने की संभावना देती है।
  एसोसिएशन ने क्षेत्र में योग संस्थान की स्थापना, स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर गाइड और सहायक स्टाफ के रूप में रोजगार देने, तथा प्राकृतिक पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने की अपनी योजनाएं साझा कीं। राज्यपाल ने इन प्रस्तावों की सराहना की और उन्हें राज्य के समग्र पर्यटन विकास से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।,

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page