Connect with us

उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग द्वारा भवाली रोडवेज बस स्टैंड पर फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण आयोजित किया गया,,

हल्द्वानी, 4 फरवरी 2026: परिवहन विभाग हल्द्वानी की टीम द्वारा भवाली रोडवेज बस स्टैंड पर फर्स्ट रिस्पॉन्डर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में भवाली टैक्सी यूनियन, उत्तराखंड रोडवेज के चालकों एवं वाहन स्वामियों को दुर्घटना स्थल पर फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया।SDRF की टीम ने चालकों को प्रशिक्षित किया कि दुर्घटना होने पर सबसे पहले पुलिस, एम्बुलेंस एवं प्रशासन को सूचना दें। उसके बाद घायलों का रेस्क्यू करें—स्ट्रेचर कैसे तैयार करें, घायलों को एम्बुलेंस तक कैसे ले जाएं तथा अवचेतन घायलों को CPR कैसे दें, इन सभी तकनीकों का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। लगभग 150 वाहन स्वामी एवं चालकों ने इसमें भाग लिया। प्रशिक्षण में परिवहन आरक्षी सुनील कुमार, रोहित, गीता, निधि, गौरव एवं कविता ने भी सक्रिय प्रतिभाग किया।इसके अतिरिक्त, चालकों का नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच भी की गई। ARTO जितेंद्र सिंगवान एवं TTO ने फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण की आवश्यकता तथा सड़क सुरक्षा जागरूकता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।इस दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर रैली निकाली गई एवं सुरक्षा की जानकारी दी गई इस दौरान परिवहन विभाग के ए आर टी जितेंद्र सिंगवान ने भावली डिपो के AGM का आभार व्यक्त किया जिस पर उन्होंने कार्यक्रम कराने के लिए स्थान उपलब्ध कराया गया ,इस अवसर पर ,कुमाऊं टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष मनोज भट्ट, महेश पांडे भवाली टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष कृष्ण आजाद उपाध्यक्ष श्री संजय लोहनी अन्य पदाधिकारियों द्वारा उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।,,

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page