Connect with us

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी के निर्देशों का असर: नैनीताल में जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया तेज, अधिकांश आवेदन समय पर निस्तारित,,

नैनीताल, 1 दिसंबर 2025
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की सक्रिय पहल से नैनीताल जिले में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गमन प्रक्रिया में ऐतिहासिक तेजी आई है। उन्होंने जिले के सभी विभागों को जनता से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।पंचायती राज विभाग ने इन निर्देशों का पालन करते हुए जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गमन को प्राथमिकता दी है और आम जनता को त्वरित सेवा उपलब्ध कराई है।जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बेनी ने बताया कि 1 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक 340 जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 431 प्रमाण पत्र निर्गत कर दिए गए हैं, जबकि केवल 8 आवेदन लंबित हैं। मृत्यु प्रमाण पत्रों के 297 आवेदन मिले, जिनमें कुल 328 प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।उन्होंने यह भी बताया कि 1 अप्रैल 2025 से 31 अक्टूबर 2025 की अवधि में जिले के विभिन्न विकास खंडों से 5523 जन्म प्रमाण पत्र और 2775 मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं।जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बाद इस व्यवस्था में सुधार को प्रशासन की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है, जिससे जिले में दस्तावेज प्राप्ति की प्रक्रिया काफी सरल और समयबद्ध हुई है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page