Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन,,

हल्द्वानी, 08 फरवरी 2026: वार्ड नंबर 46 और 47 बिठौरिया में आज विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शिवेंद्र कश्यप और महिला वक्ता लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज हल्दूचौड़ की बीएड विभागाध्यक्ष प्रोफेसर चंद्रवती जोशी रहीं ।प्रोफेसर शिवेंद्र कश्यप ने कहा, “हिंदू जगेगा तो विश्व जगेगा, मानव का विश्वास जगेगा।” उन्होंने बताया कि 1925 में डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना की, क्योंकि देश का वर्तमान, भविष्य, कथा और व्यथा हिंदुओं की जागृति व संगठन पर टिकी है। कश्यप ने जोर देकर कहा, “हिंदू कोई पूजा पद्धति नहीं, बल्कि विश्व संस्कृति के संरक्षण के लिए हिंदुत्व का बने रहना जरूरी है। जब संस्कृति सुरक्षित रहेगी, तभी देश का भविष्य सुरक्षित होगा।” उन्होंने आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर स्वयं सेवकों की अटूट निष्ठा का उल्लेख किया।प्रोफेसर चंद्रवती जोशी ने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व-भाव और नागरिक कर्तव्य जैसे पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला।सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान कार्यक्रम में विवेक वाबरा की सांस्कृतिक टीम ने शिव-पार्वती नृत्य, गंगा मैय्या आरती, काली माता स्तुति, फूलों की होली और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। हजारों हिंदू परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में कपिल व्यास ने सभी को संगठित रहने का आह्वान किया।विशेष रूप से, 2017 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते शहीद योगेश परगांई की माता तारी परगांई को सम्मानित किया गया।प्रमुख उपस्थितजन और संचालनकार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक मनोज पाठक ने किया। इसमें कर्नल आलोक पांडे, कमलेश त्रिपाठी, पार्षद दीपक विष्ट, पार्षद नवीन जोशी, सूरज तिवारी, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, कौस्तुभ जोशी, डॉ. नवीन शर्मा, नीरज जोशी आदि मौजूद रहे।,,

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page