उत्तराखण्ड
हल्द्वानी में अज्ञात महिला शव की शिनाख्त हेतु अपील,
हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराई गई एक महिला की मृत्यु के बाद उसका शव अभी तक अज्ञात है। पुलिस द्वारा उसकी पहचान हेतु जनसहयोग की अपील की गई है।मृतका महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 3 इंच, रंग गेहुआ, काले बाल, गोल चेहरा, आंखें सामान्य, नाक-कान औसतन और शरीर इकहरा व कमजोर है। वह रंग-बिरंगी फुल बाजू की कमीज और गुलाबी रंग का पायजामा पहने हुई थी। उसके पास से कोई अन्य संपत्ति बरामद नहीं हुई है।यह महिला दिनांक 11 जून 2024 को सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में लाई गई थी, जहाँ इलाज के दौरान 16 जुलाई 2024 को उसकी मृत्यु हो गई। अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।यदि कोई व्यक्ति उक्त महिला के संबंध में कोई सूचना या जानकारी रखता हो, तो कृपया नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें—
मो. नं. 9411112877, 05946-284329
प्रभारी निरीक्षक: 9410903100, 7906579429
कोतवाली हल्द्वानी
















