उत्तराखण्ड
संविधान दिवस की 76वीं वर्षगांठ: राज्यपाल Lt Gen गुरमीत सिंह ने राजभवन में संविधान की उद्देशिका का पाठ कर शपथ दिलाई,,
देहरादून
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने संविधान दिवस के अवसर पर राजभवन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का पाठन कराया और उनमें निहित आदर्शों, कर्तव्यों, मानकों व दिशा-निर्देशों को अपने जीवन में आत्मसात करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश का वह पवित्र दस्तावेज है जिसमें देश की जनता की आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने का दर्शन निहित है। संविधान की प्रस्तावना में समग्र और समावेशी विकास के साथ-साथ गरीब, वंचित, महिला, वृद्ध और दिव्यांगों के सशक्तीकरण की नीति शामिल है।राज्यपाल ने बताया कि गांधी जी के अंत्योदय और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित ये संविधान सभी नागरिकों को स्वतंत्रता, समानता, पंथनिरपेक्षता, पर्यावरण संरक्षण, न्यायपालिका की स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का पालन करने का मार्ग दर्शाता है। इनके द्वारा स्थापित उच्च नैतिक मानक भारत को एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में पुष्ट करते हैं। इस कार्यक्रम में संविधान के महत्व को समझते हुए अधिकारियों ने भी संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया और अपने दायित्वों के प्रति जागरूकता दिखाई।यह आयोजन भारतीय संविधान की महत्ता, उसमें निहित सामाजिक न्याय एवं समता की अवधारणाओं को पुनः जीवन में उतारने तथा नागरिकों में संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरुकता पैदा करने का माध्यम बना ��.













