Connect with us

उत्तराखण्ड

धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा,

हल्द्वानी,,श्री लदुरिया महाराज आश्रम के राधाकृष्ण मन्दिर में आज गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व भक्तिभाव और आनन्द के साथ मनाया गया। धनतेरस के दिन से ही आश्रम परिसर रंग बिरंगी झालरों से जगमग हो रहा था। आज गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की प्रतिमा बनाई और उसे खोल-बतासे. व फूलों से आकर्षक रूप में सजाया। मंत्रोच्चार के साथ मन्दिर के विद्वान पंडितों ने विधिवत पूजा सम्पन्न कराई। आज मुख्य जजमान रहे पूर्व आयकर आयुक्त डॉ. सतीश चन्द्र अग्रवाल एवं उनकी पत्नी, कार्यक्रम में गोवर्धन और अन्नकूट सम्बन्ध स्तुतियाँ गाई गई

श्री गोवर्धन महाराज- महाराज, तेरे माथे मुकुट बिराज रहयो तो पे पान चढ़े तो दे फूल चढ़े, तो पे चढ़े दूध की धार ओ धार श्रीगोवर्धन महाराज…

इस गीत पर भक्तों ने आनन्द उल्लास सहित नृत्य किया। यह पर्व प्रकृति के सरंक्षण एवं गौ वंश के सम्बर्धन का संदेश देता है। अन्नकूट के उपलक्ष्य में छप्पन भोग लगाया गया। आरती के बाद भक्तों को पूरी, कचौड़ी, मालपुरे और कई सब्जिओं के मिश्रण से बनी विशेष सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया । कार्यक्रम में राजेश अग्रवाल, प्रेम गुप्ता, विधिन गुप्ता, राजीव अग्रवाल, विनय विरमानी, नीरज प्रभात गर्ग, राधेश्याम, गिरीश केसरवानी भोला केसरवानी, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page