Connect with us

उत्तराखण्ड

नव वर्ष के आगमन में ट्रस्ट की महिलाओं ने किया वृक्षारोपण

नव वर्ष के आगमन में ट्रस्ट की महिलाओं ने किया वृक्षारोपण

अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट की महिला टीम ने
नव वर्ष 2025 के आने के आगमन में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कई जगह वृक्षारोपण किया । ट्रस्ट की सचिव विमलेश देवी का मानना है कि पर्यावरण दिवस पर हम सभी पौधे लगाते हैं लेकिन हर विशेष मौके पर हम सभी का एक दो पौधे अवश्य लगाने चाहिए तभी तो हमारी पृथ्वी दुल्हन की तरह हरी भरी बनी रहेगी। हमें ऑक्सीजन भी अधिक से अधिक मात्रा में मिलेगी । वातावरण शुद्ध बना रहेगा दूषित वायु से बचे रहेंगे। अधिक पौधे लगाने से बरसात भी अधिक मात्रा में होगी। पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं वह उनकी अच्छी तरह से देख रेख करके पेड़ पौधों को सुरक्षित रखें। पेड़ पौधों से हमें छाया फल फूल ऑक्सीजन प्रचुर मात्रा में मिलती है इसलिए सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें। एक वृक्ष 10 पुत्र समान माना जाता है। पेड़ पृथ्वी व पर्यावरण को सुरक्षित रखने में विशेष महत्व रखते हैं। यह धरती के मूल निवासी और हमारे अस्तित्व की मुख्य आवश्यकता है। हम सब को ट्रस्ट के संस्थापक डॉ हृदयेश कुमार को भी बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हैं कि उन्होंने अपने आप को समाज हित में समर्पित कर एक बहुत बड़ा मंच दिया है जिसमें हम इस इस नेक काम को करने में सक्षम हैं और हमेशा ही समाज हित में समर्पित हो कर कार्य करते रहेंगे
इसी विचारधारा को लेकर अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट की महिलाओं ने फरीदाबाद सैक्टर 3 पार्क व सोसाइटी में और भी अन्य कई जगह पौधे लगाए। नव वर्ष अर्थात 2025 का शुभ आरंभ महिलाओं ने पेड़ों के माध्यम से ही किया। पर्यावरण सुरक्षित के लिए पेड़ हैं जरूरी,तभी रहेगी सुरक्षित हमारी भावी पीढ़ी।
जन्मदिन हो या तोहार,पौधे लगाएं हर बार l l

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page