उत्तराखण्ड
लोकपर्व ‘हरेला’ के उपलक्ष्य में आयोजित वृक्षारोपण विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया,
अजय सिंह देहरादून
मोथरोवाला, देहरादून में लोकपर्व ‘हरेला’ के उपलक्ष्य में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।
हमारी सनातन संस्कृति में प्रकृति को मां के रूप में पूजे जाने की परंपरा रही है और हरेला पर्व भी प्रकृति की सेवा से जुड़ा है। हम सभी को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। के एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ते हुए पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करनी चाहिए।
हमारी सरकार इकोलॉजी और इकोनॉमी के समन्वय के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बसे शहरों की धारण क्षमता का आकलन किया जा रहा है और भविष्य में इसी के आधार पर इन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।

